सरगुजा. छत्तीसगढ़ के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका संयुक्त मंच ने अपनी लंबित मांगों को लेकर 1 सितंबर 2025 को जिला मुख्यालय सरगुजा में धरना, रैली और ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है. यह जानकारी संयुक्त मंच द्वारा जिला प्रशासन को सौंपे गए पत्र में दी गई है.
पत्र के अनुसार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने पिछले 50 वर्षों से शासकीय सेवा में अपनी पहचान और मूलभूत सुविधाओं जैसे जीविका योग्य वेतन, पेंशन, समूह बीमा, चिकित्सा सुविधा और पदोन्नति के लिए संघर्ष किया है. मंच का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों द्वारा उनकी मांगों पर सहयोग के बजाय स्पष्टीकरण, सेवा समाप्ति की धमकी और दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है.
इन मांगों के समर्थन और दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में संयुक्त मंच के प्रांतीय आह्वान पर 1 सितंबर 2025 को सामूहिक अवकाश लेकर सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. सरगुजा जिले में सुबह 11:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक यही चौक, स्टेट बैंक के सामने, अंबिकापुर में धरना और रैली का आयोजन होगा. इसके बाद कलेक्टोरेट पहुंचकर माननीय प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा.
संयुक्त मंच ने जिला प्रशासन से इस आयोजन की स्वीकृति और सहयोग की अपील की है. यह कदम आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के हक और सम्मान की लड़ाई को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
लेटेस्ट न्यूज़
पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं मोबाईल दुकान में घुसकर चोरी करने वाले तीन आरोपी भेजे गए सलाखों के पीछे
March 6, 2026
10:57 pm
बुचड़खाना ले जा रहे मवेशी तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ़्तार
February 22, 2026
10:47 pm
हत्या कांड में फंसे एसडीएम करुण डहरिया जेल जाने के बाद निलंबित आदेश
February 18, 2026
8:10 pm





