Explore

Search

March 4, 2026 3:30 pm

लेटेस्ट न्यूज़

रोजगार सहायक की भ्रष्टाचार उजागर होने के बावजूद कठोर कार्रवाई करने से कतरा रहे जनपद CEO

अम्बिकापुर. सरगुजा जिले के अम्बिकापुर जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत असोला में पदस्त रोजगार सहायक अंजलि कश्यप की भ्रष्टाचार की शिकायत ग्रामवासियों ने किया सरगुजा कलेक्टर से.

दरअसल असोला ग्राम पंचायत में पदस्त रोजगार सहायक द्वारा मास्टर रोल में फर्जी हाजरी चढ़ा कर शासकीय राशि का गमन किया गया है. जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने कलेक्टर जनदर्शन में किया था, इधर शिकायक के बाद जांच टीम गठित किया गया था,जिसमें फर्जीवाड़ा का खुलासा हो पाया.

वही जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद भी जनपद पंचायत अम्बिकापुर सीओ के द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं किया गया है. ग्रामीणों का कहना है कि उक्त भ्रष्टाचारी रोजगार सहायक पर कार्रवाई के नाम पर दूसरे पंचायत में पदस्थ कर दिया गया है असोला से हटाकर.

बताया जा रहा है कि भाजपा नेता के काफी करीबी होने के कारण जनपद पंचायत अम्बिकापुर के सीईओ ये कार्य कर रहे हैं ऐसा ग्रामीणों ने आरोप लगाया है. कलेक्टर सरगुजा से कार्रवाई करने की मांग करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि अब वे न्यायालय के शरण में जाएंगे.

ATD News
Author: ATD News

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर