अम्बिकापुर. शहर से लगे अम्बिकापुर-मनेंद्रगढ़ मार्ग पर काली घाट क्षेत्र में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे और जायसवाल ट्रेडिंग कंपनी द्वारा संचालित कबाड़ व्यवसाय के खिलाफ स्थानीय नागरिकों का गुस्सा इतना फूटा की चक्का जाम करना पड़ा. वही गुस्साए नागरिकों और भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मिलकर नेशनल हाइवे-43 पर चक्काजाम कर दिया. जिससे अंबिकापुर-मनेंद्रगढ़ मार्ग घंटो बाधित रहा. यात्रियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा.
प्रदर्शन की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस बल मौके पर पहुंच, आंदोलनकारियों की मांग थी कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा हटाया जाए और कबाड़ व्यवसाय को तुरंत बंद किया जाए, तहसीलदार ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और दो से तीन दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने की लिखित अवशासन दी. इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए और चक्काजाम समाप्त किया गया.
बहरहाल यह मामला अब प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है. स्थानीय नागरिकों की एकजुटता और आक्रोश ने साफ कर दिया है कि वे अब और लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे. प्रशासन की ओर से दी गई तीन दिन की समय सीमा पर सभी की नजरें टिकी हैं, क्या इस बार शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त हो पाएगी, या यह मुद्दा और तूल पकड़ेगा. क्योंकि सूत्र बताते है यहां बड़े बड़े पहुंच वाले कब्जा कर हथिया लिए है सरकारी जमीन.





