अंबिकापुर. संगीत संघ अंबिकापुर के तत्वावधान में “देशभक्त जांबाजों के नाम, देशभक्ति व सदाबहार फिल्मी गीतों की शाम” कार्यक्रम 18 मई को स्थानीय शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर, स्कूल रोड़ अंबिकापुर में आयोजित किया गया है. यह जानकारी देते हुए संगीत संघ अंबिकापुर की संयोजिका मीना वर्मा ने बताया कि हमारे देश के सैनिकों के पराक्रम तथा शौर्य को नमन करने तथा उभरते गायक कलाकारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से देशभक्ति व सदाबहार फिल्मी गीतों की शाम 18 मई दिन- रविवार को सायं 6:30 बजे से आयोजित होगी. इस अवसर पर संगीत संघ के अध्यक्ष संतोष दास सरल, सदस्य जयेश वर्मा, लक्ष्मी प्रकाश जायसवाल, फरीद खान तथा राधेश्याम मानिकपुरी ने नगर के संगीतप्रेमियों तथा गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम को गरिमा प्रदान करने की अपील की है.
लेटेस्ट न्यूज़
पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं मोबाईल दुकान में घुसकर चोरी करने वाले तीन आरोपी भेजे गए सलाखों के पीछे
March 6, 2026
10:57 pm
बुचड़खाना ले जा रहे मवेशी तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ़्तार
February 22, 2026
10:47 pm
हत्या कांड में फंसे एसडीएम करुण डहरिया जेल जाने के बाद निलंबित आदेश
February 18, 2026
8:10 pm





