Explore

Search

February 4, 2026 7:06 pm

लेटेस्ट न्यूज़

बकरी मालिक की हत्या कर 4 बकरियों को लेकर हुए फरार..बकरी चोर

सरगुजा. बकरी चोरी करने पहुंचे अज्ञात लोगो ने बकरी के मालिक की हत्या कर 4 बकरियों को लेकर हुए फरार.

दरअसल सरगुजा के सीतापुर थाना क्षेत्र के केरजू पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम गेरसा (टोंगरीपारा) निवासी मृतक रैदु नागवंशी अपने बूढ़ी मां तिलाशो बाई के साथ 7 मई 2025 की शाम खाना खाकर घर में सो रहा था,देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने बकरी चोरी करने के उद्देश्य से घर में घुसे और रैदु नागवंशी सहित उसकी मां पर हमला कर, 4 बकरियों की चोरी कर फरार हो गए.

वही इस दर्दनाक मंजर में मां को हल्की चोटें आई लेकिन रैदु की मौत हो गई. वही सुबह घटने की खबर मिलते ही चौकी प्रभारी राजेश्वर महंत अपने टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे और शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजवाया और मृतक की मां को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी इलाज जारी है.

पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दिया है.

ATD News
Author: ATD News

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर