Explore

Search

February 4, 2026 8:41 pm

लेटेस्ट न्यूज़

डॉक्टर का KTM बाइक हुई चोरी..सामने आया सीसी टीवी फुटेज

अंबिकापुर. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर की केटीएम बाइक चोरी,सीसीटीवी फुटेज आया सामने जांच में जुटी पुलिस.

दरअसल लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही है जिसे लेकर क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है. वहीं लखनपुर नगर के जितेंद्र गुप्ता के किराए के मकान पर निवास करने वाले लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर हीरेंद्र पैकरा का केटीएम बाइक को अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर लिया गया है. जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, इसके बाद लखनपुर पुलिस अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है. मिली जानकारी के अनुसार लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर हीरेंद्र पैकरा का केटीएम बाइक क्रमांक सीजी 10 AS 2983 को जितेंद्र गुप्ता के घर के सामने 9 अप्रैल की शाम 6:00 बजे गेट के अंदर खड़ा किया गया था, 10 अप्रैल की सुबह लगभग 6:00 बजे नींद खुला तो देखा कि उक्त स्थान पर मोटरसाइकिल नहीं है. गेट का ताला तोड़कर अज्ञात लोगों के द्वारा बाइक को चोरी कर लिया गया.

केटीएम बाइक चोरी का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है वही डॉक्टर हिरेंद्र पैकरा ने लखनपुर थाना पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराया लखनपुर पुलिस रिपोर्ट दर्ज करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी है.

ATD News
Author: ATD News

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर