Explore

Search

February 4, 2026 3:36 pm

लेटेस्ट न्यूज़

असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ कर चोरी की घटना अंजाम देने का वीडियो वायरल

अंबिकापुर. कार्यालय के समीप हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में आसामाजिक तत्व के द्वारा तोड़फोड़ कर चोरी की घटनाओं को दिया जा रहा अंजाम घटना का वीडियो हो रहा वायरल.

दरअसल सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है. लखनपुर तहसील कार्यालय के समीप बने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में आसामाजिक तत्वों के द्वारा बाहर खड़े गाड़ियों में तोड़फोड़ पेट्रोल चोरी ,सीसीटीवी कैमरे सहित अन्य सामानों की चोरी की घटनाये सामने आई है. यह पूरा कृत्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है,जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में निवास करने वाले लोगो में भय का माहौल बना हुआ है, यही नहीं आसामाजिक तत्वों द्वारा कैमरे को भी तोड़ दिया जा रहा है. जिससे उनके द्वारा किए जा रहे कृत्य कैमरे में ना कैद हो जाए. रात में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सहित शासकीय कार्यालयों और नगर में पुलिस को रात्रि गस्त करने की जरूरत है, जिससे चोरी की घटनाओं पर अंकुश लग सके और क्षेत्र के नागरिक अपने आप को सुरक्षित महसूस करे.

ATD News
Author: ATD News

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर