Explore

Search

March 13, 2026 10:29 am

लेटेस्ट न्यूज़

जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह और उपाध्यक्ष देवनारायण बने

अंबिकापुर. सरगुजा जिला पंचायत में अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद की अटकलें खत्म हो गई है. भाजपा से जिला पंचायत सदस्य निरूपा सिंह बनी जिला पंचायत अध्यक्ष वही भाजपा के देव नारायण यादव उपाध्यक्ष पद के लिए चुने गए है.

दरअसल सरगुजा में भाजपा ने नगर निगम के बाद जिला पंचायत में अपना कब्जा जमा लिया है जिला सभा कक्ष में अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा से निरूपा सिंह और कॉग्रेस से शिव भरोस बेक दावेदार थे जिसमें 5 वोट काग्रेस के शिव भरोस बेक को मिले वही भाजपा के निरूपा सिंह को 9 वोट के साथ जिला पंचायत की अध्यक्ष चुनी गई वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के अनिमा केरकेट्टा को 3 वोट मिले वही देव नारायण यादव को 11 वोट मिले और देव नारायण यादव जिला पंचायत में उपाध्यक्ष चुने गए. सरगुजा जिला पंचायत में भाजपा के कब्जा के बाद से भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों में खुशी की लहर है. जिला पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष का कहना है कि भाजपा की योजनाओं के जरिए क्षेत्र का विकास अंतिम छोर तक करने का प्रयास करेंगे

निरूपा सिंह _ नवनिर्वाचित अध्यक्ष जिला पंचायत

 

ATD News
Author: ATD News

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर