Explore

Search

September 20, 2026 9:39 pm

लेटेस्ट न्यूज़

मेले में युवक के साथ मारपीट,अस्पताल में हुई मौत,परिजन कर रहे हंगामा

अंबिकापुर. मेले में युवक की पिटाई के बाद अस्पताल में मौत हो गई,इधर परिजनों ने डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया है.

दरअसल बुधवार को उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवगढ़ शिवरात्रि मेला में अंबिकापुर के सत्तीपारा निवासी मृतक अमोल दास के साथ मारपीट हुई थी जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया था,वही परिजनों का कहना हैं कि मारपीट में मृतक का लिवर में चोट लगी थी जिसके लिए डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने को कहा था लेकिन सही समय पर डॉक्टरों द्वारा ऑपरेशन नहीं किया गया जिसकी वजह से अस्पताल में भर्ती मरीज की मौत हो गई है. मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया है और लाश लेने से इनकार कर दिया हैं.

ATD News
Author: ATD News

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर