Explore

Search

October 26, 2026 12:28 am

लेटेस्ट न्यूज़

जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को लेकर भाजपा में हो रही गुटीय संघर्ष

सरगुजा. जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को लेकर भाजपा में हो रहे गुटीय संघर्ष के बीच कांग्रेस जिला पंचायत में इन दोनो पदों को जीतेगी. जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने यह दावा किया है. उन्होंने कहा है कि अम्बिकापुर विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष और राज्य युवा आयोग अध्यक्ष के परिवारवादी प्रेम के कारण जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिये भाजपा में संधर्ष चरम पर है. इस कारण पूरी भाजपा अनिर्णय में फंसी हुई है. जिला पंचायत चुनाव में सदस्यों के 14 पदों में भाजपा समर्थित मात्र 5 सदस्य चुने गये हैं. शेष सभी सदस्य या तो कांग्रेस समर्थित हैं या कांग्रेस विचारधारा के हैं. इन 5 सदस्यों में भी 3 सदस्य जो कि अम्बिकापुर विधायक,राज्य युवा आयोग अध्यक्ष और भाजपा जिलाध्यक्ष के परिवार के सदस्य हैं भाजपा में परिवारवाद का सटीक उदाहरण हैं. अपने परिवार के इन्हीं सदस्यों को उपाध्यक्ष बनाने के लिये भाजपा में गंभीर गुटीय संघर्ष चल रहा है. ये तीनो पारिवारिक सदस्य सामान्य जाति वर्ग के हैं, जबकि भाजपा 28 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण पर बडे-बडे दावे करती है. लेकिन जिला पंचायत के इस चुनाव में परिवारवाद के दलदल में फंसी भाजपा ने पिछडा वर्ग के दावे को दरकिनार कर दिया है. जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने यह कहा है कि भाजपा कांग्रेस पर परिवारवाद के बढावे का आरोप लगाती है लेकिन जिला पंचायत के इस चुनाव में भाजपा का परिवारवाद उनपर भारी पडने वाला है. उन्होंने कहा है कि जिला पंचायत चुनाव में हम प्रशासनिक निष्पक्षता की उम्मीद करते हैं. प्रशासनिक निष्पक्षता होने की स्थिति में जिला पंचायत के दोनो पदों पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है.

ATD News
Author: ATD News

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर