Explore

Search

March 22, 2026 9:59 pm

लेटेस्ट न्यूज़

ब्रेकिंग : मकान से पीतल का लोटा चोरी करने का वीडियो हो रहा वायरल

अंबिकापुर. ग्राम केवरा स्थित एक मकान से पीतल का लोटा चोरी करने का वीडियो हो रहा वायरल.

दरअसल सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में चोरी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां अब चोरों की नजर मंदिर के दान पेटी से लेकर पूजा करने वाले लोटा पर भी है. अज्ञात युवक दबे पाव घर के गेट के अंदर घुसा और घर के बाहर बरामदे में रखें पूजा करने वाले पीतल लोटा को पॉलिथीन में भरकर फरार हो गया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आज 6 फरवरी 2025 दिन गुरुवार को मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम केवरा स्थित पंचायत सचिव संघ के ब्लॉक अध्यक्ष जयपाल साहू प्रतिदिन की भांति पूजा करके पीतल लोटा को घर के सामने बरामदे में रखा था. पीतल लोटा को अज्ञात युवक ने चोरी कर लिया चोरी का घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. लोटा चोरी करने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सचिव संघ ब्लॉक अध्यक्ष जयपाल साहू ने पहचान करने वाले को उचित इनाम देने की घोषणा भी की है.

ATD News
Author: ATD News

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर