Explore

Search

July 27, 2026 3:49 am

लेटेस्ट न्यूज़

अध्यक्ष पद हेतु सावित्री साहू और पार्षद पद दिनेश साहू और राजेश सोनवानी ने दाखिल किया नामांकन

अंबिकापुर. अध्यक्ष पद हेतु सावित्री साहू और पार्षद पद दिनेश साहू और राजेश सोनवानी ने दाखिल किया नामांकन हेतु भरा गया नामांकन पार्षद के भाई ने पार्षद पद हेतु भाजपा प्रत्याशी के रूप में दाखिल किया नामांकन

पार्षद पद हेतु 15नामांकन पत्र खरीदे गए

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय चुनाव 2025 हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। 22 जनवरी दिन बुधवार को नामांकन प्रक्रिया के बुधवार ओर गुरुवार को नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु भाजपा प्रत्याशी के रूप में श्रीमती सावित्री दिनेश साहू ने अपना नामांकन दाखिल किया है वहीं वार्ड क्रमांक 2 से पार्षद पद हेतु भाजपा प्रत्याशी के रूप में दिनेश साहू ने नामांकन दाखिल किया। वही बुधवार को लखनपुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 15 में पार्षद पद हेतु भाजपा प्रत्याशी के रूप में राजेश सोनवानी ने समर्थकों के साथ लखनपुर तहसील कार्यालय पहुंच नामांकन दाखिल किया है। लखनपुर नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में पार्षद पद हेतु 15 नामांकन पत्र खरीदे गए है। गौरतलब है कि लखनपुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 15 के पूर्व कांग्रेस पार्षद उमेश सोनवानी के भाई ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में वार्ड क्रमांक 15 से पार्षद पद हेतु नामांकन दाखिल किया है। जो आज नगर में जन चर्चा का विषय है बना हुआ है। अब देखने वाली बात होगी कि वार्ड क्रमांक 15 में पार्षद पद हेतु क्या कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में उमेश सोनवानी नामांकन दाखिल करते हैं।

ATD News
Author: ATD News

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर