अंबिकापुर. पिछले दिनों बस्तर क्षेत्र के बीजापुर में नक्सली हिंसा में शहीद हुए नौ जवानों को भारतीय जनता पार्टी ने श्रद्धांजलि दी। स्थानीय जय स्तंभ चौक अंबिकापुर में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, पूर्व जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरपाल सिंह भामरा तथा छत्तीसगढ़ युवा आयोग अध्यक्ष विश्वविजय तोमर की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने शहीद जवानों को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने नक्सलियों की इस कायराना हरकत की निंदा करते हुए कहा कि अब नक्सलवाद अपने खात्मे की तरफ़ बढ़ रहा है इसलिए ऐसा संघर्ष देखने को मिल रहा है। बहुत जल्द छत्तीसगढ़ नक्सल मुक्त होगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हमारे जवान नक्सलियों से आखिरी लोहा ले रहे हैं, उनकी शहादत बेकार नहीं जाएगी। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, अंबिकेश केशरी, विनोद हर्ष,राजकुमार बंसल, संतोष दास, अभिषेक शर्मा, विकास पांडे, मधुसूदन शुक्ला, मनोज कंसारी, कमलेश तिवारी, जन्मेजय मिश्रा, संजय अग्रवाल, निश्चल सिंह,रिंकू वर्मा,निलेश सिंह,रमेश जायसवाल, अवधेश सोनकर, अंशुल श्रीवास्तव,संजू वर्मा, जितेंद्र सोनी, शंभू सोनी, संजय सोनी, सतीश सिंह,अभिषेक सिंह,सतीश शर्मा, नीलम रजवाड़े, हैप्पी सिंह, किंजल पांडेय,सानू कश्यप,वीर सोनी,सरिता जायसवाल, सौरभ मिश्रा, रविन्द्र तिवारी,इंदु गुप्ता,बबली,शालिनी सिंह,अर्चना सिंह, संगीता सोनी,सरस्वती यादव,गोलू यादव,पीयूष त्रिपाठी, सुनील बघेल, अजय सिंह, नलिनी पांडेय,गणेश सिंह, वेदांत तिवारी, अभिमन्यु श्रीवास्तव, शरद सिन्हा ,अजय सिंह, मनोज सोनी, अजय सोनी, प्रेमा नन्द तिग्गा,लक्की सिंह,भूपेंद्र सिंह, प्रिंस तिवारी, दिव्यांशु केसरी, देव वर्मा, आमोंक कश्यप, गोल्डी,विमल, सर्वेश तिवारी,प्रियेश अग्रहरि, छोटू गुप्ता सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लेटेस्ट न्यूज़
पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं मोबाईल दुकान में घुसकर चोरी करने वाले तीन आरोपी भेजे गए सलाखों के पीछे
March 6, 2026
10:57 pm
बुचड़खाना ले जा रहे मवेशी तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ़्तार
February 22, 2026
10:47 pm
हत्या कांड में फंसे एसडीएम करुण डहरिया जेल जाने के बाद निलंबित आदेश
February 18, 2026
8:10 pm





