Explore

Search

September 20, 2026 5:41 pm

लेटेस्ट न्यूज़

अवैध कोयला परिवहन कर रहे बाइक सवार ने दूसरे बाइक सवार को मारी ठोकर

अंबिकापुर. अवैध कोयला परिवहन कर रहे बाइक सवार ने बंधा अटल चौक के समीप बाइक सवार को मारी ठोकर तीन लोग हुए घायल 2 जिला अस्पताल रेफर

लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बंधा चारपारा अटल चौक के समीप 5 जनवरी दिन रविवार की सुबह 7:30 बजे अवैध रूप से कोयला परिवहन कर रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने विपरीत दिशा से आ रहे हैं बाइक सवारों को जोरदार ठोकर मार दी। घटना के बाद 3 लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक बाइक सवार शंकर सिंह पिता राम मोहन सिंह उम्र 28 वर्ष ग्राम नवापारा खुर्द थाना दारिमा निवासी जो अपनी सास प्यासो बाई 55 वर्ष को ग्राम कठिंदा से लेकर अपने गृह ग्राम जा रहा था। जैसे ही वह बंधा चार पारा अटल चौक के समीप पहुंचा विपरीत दिशा आ रहे अवैध कोयला लोड बाइक सवार दिनेश सिंह पिता विजय सिंह ग्राम केवरी थाना लखनपुर निवासी ने जोरदार ठोकर मार दी। घटना में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस 108 के ईएमटी उमर अली चालक बैतुल्लाह खान मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार हेतु लखनपुर अस्पताल लेकर आये जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया प्यासो बाई उम्र 55 वर्ष ग्राम कटिंदा निवासी के सर में चोट होने तथा शंकर सिंह पिता राम मोहन सिंह के हाथ फैक्चर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वही दूसरा बाइक सवार युवक दिनेश सिंह पिता विजय सिंह 25 वर्ष का उपचार जारी है घटना की सूचना लखनपुर पुलिस को दी गई है।

ATD News
Author: ATD News

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर