Explore

Search

June 21, 2026 9:45 pm

लेटेस्ट न्यूज़

सरगुजा सेवा समिति की प्रथम बैठक सरगुजा पतंग महोत्सव 14 जनवरी के विशेष उत्सव को मनाने बैठक आयोजन

अंबिकापुर. आज गुरुवार को सरगुजा सेवा समिति की प्रथम बैठक सरगुजा पतंग महोत्सव 14 जनवरी के विशेष उत्सव को मनाने हेतु आहूत की गई जिसमे स्थानीय स्टेडियम ग्राउंड अम्बिकापुर में 14 जनवरी को सुबह 11:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक पतंग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

सरगुजा सेवा समिति के महासचिव संजय अग्रवाल ने बताया की इस वर्ष विशेष रूप से फैंसी पतंग, पतंग काटो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमे प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान का चयन किया जाएगा प्रतिभागियों के लिए एंट्री फीस शुल्क ₹50/- तय किया गया है व पुरस्कार वितरण किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप में सरगुजा सेवा समिति की अध्यक्ष श्रीमती रजनी रवि शंकर त्रिपाठी, उपाध्यक्ष अखिलेश सोनी, भारत सिंह सिसोदिया, राजीव विश्वकर्मा ,सचिव आकाश गुप्ता, वीर सोनी, महेंद्र विश्वकर्मा, अमन गुप्ता, आभाष राज, गणेश केशरी, सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे।

ATD News
Author: ATD News

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर