Explore

Search

March 22, 2026 10:46 am

लेटेस्ट न्यूज़

ब्रेकिंग : हथियारबंद लोगों ने ट्रक से किया डीजल चोरी

अंबिकापुर. अमेरा खदान में खड़े 7 ट्रकों से हथियारबंद गिरोह ने कट्टे की नोक पर डीजल की चोरी की घटना को दिया अंजाम थाने में शिकायत।

दरअसल लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात अमेरा खदान में हथियारबंद गिरोह ने कट्टे की नोक पर बलपूर्वक 7 ट्रकों से डीजल चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद से ट्रक चालक भयभीत है । शनिवार को ट्रक चालकों द्वारा लखनपुर थाने पहुंच मामले की शिकायत की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर जिले के एक ही कंपनी के सात ट्रक क्रमांक सीजी 10 bh 3800, CG 10 BH 6100, CG 10 BH 6500, CG 15 Dr 9500, CG 13 Af 1507, CG 31A8130, CG 13Af 1522 वाहन 13 व 14 दिसंबर की दरमियात की रात अमेरा खदान काटा घर और बूम बैरियर के पास खड़े थे।20 से 22 की संख्या में हथियार बंद गिरोह के लोग ट्रक चालक से कट्टे की नोक पर बलपूर्वक 7 ट्रकों से रस्सा तिरपाल और डीजल चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद से ट्रक चालक भय का माहौल है।14 दिसंबर दिन शनिवार की सुबह लगभग 12 बजे लखनपुर थाना पहुंच घटना की शिकायत लखनपुर थाना प्रभारी से की है। लिफ्टरों और ट्रक चालकों के द्वारा बताया गया कि विगत 9 माह से डीजल चोरी की घटना जारी है। जिससे ट्रक मालिकों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस इन हथियार बंद गिरोह को पकड़ने में कब तक सफल हो पाती है।

ATD News
Author: ATD News

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर